फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पहले चोरी का आरोप लगाकर महिला को पकड़वाया फिर थाने से छुड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। महिला अस्पताल में मंगलवार को दो महिलाओं ने पर्स चोरी करने का आरोप लगाकर एक महिला को पुलिस से पकड़वा दिया। पुलिस महिला को कोतवाली ले गई। बाद में दोनों महिलाओं ने चोरी की बात से इन्कार करते पकड़ी गई महिला को छुड़वा दिया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी हेमा और बाबा कॉलोनी की शिवांगी मंगलवार को महिला अस्पताल में दवा लेने आईं थीं। महिला डॉक्टर को दिखाने के बाद ओपीडी में बैठकर दवा लेने का इंतजार कर रही थीं, तभी एक महिला बच्ची के साथ वहां पहुंची। हेमा और शिवांगी ने उस पर अपने पर्स चोरी करने का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया। इस पर पुलिस ने महिला को पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
यहां महिला पुलिसकर्मियों ने उसकी और बच्ची की तलाशी ली तो बच्ची के पास से पर्स बरामद हो गए। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह का कहना है कि महिला को कोतवाली लाया गया था, लेकिन पीड़ित महिलाओं ने यह लिखकर दे दिया कि उनके 330 रुपये गिर गए थे जो बच्ची ने उठा लिए थे। पर्स चोरी होने की बात गलत है। इस पर महिला को छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें