फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सभासद प्रत्याशी के कार्यालय में फायरिंग, मां-बेटा घायल

Tue, 02 May 2023 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में रुपयों के लेनदेन को लेकर एक पक्ष ने फायरिंग कर दी जिसमें मां, बेटा घायल हो गए। फायरिंग का आरोपी ककराला बबाल कांड में कुर्की के बाद जेल गए आरोपी का भाई है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ककराला के वार्ड 22 से रहीसुल उर्फ बैंगनुआ सभासद पद का चुनाव लड़ रहे हैं। ककराला के ही फैय्याज पुत्र शमशाद अली और शोएब पुत्र रहवर खान के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। सोमवार को ककराला के वार्ड 22 से सभासद चुनाव लड़ रहे रहिसुल उर्फ बैंगनुआ के चुनाव कार्यालय पर दोनों के बीच बैठकर बात हुई लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। सोमवार की शाम को भी दोनो पक्षों के लोग फिर से फैसले को लेकर पहुंचे थे।
इसी बीच फैयाज को दूसरे पक्ष के लोगों ने पीट दिया।जिससे गुस्साए फैयाज ने फायरिंग कर दी जिसमें कस्बे की ही महिला फरजाना पत्नी मोबीन और उसका बेटा मोअज्जिम घायल घायल हो गए। फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित मोबीन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में एसएचओ हरपाल सिंह बालियान का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें