फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसाझाग के मरुआ में दो पक्षों में फायरिंग, पथराव और आगजनी

विज्ञापन
आग से हुआ नुकसान - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम मरुआ में गुरुवार सुबह दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हो गई। उन्होंने एक दूसरे के ऊपर पथराव कर दिया। साथ ही एक घर में आग लगा दी, जिससे कुछ घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। वहीं उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला गुरुवार सुबह करीब दस बजे का है। एक पक्ष के महेंद्र का आरोप है कि गांव का कोटेदार धर्मवीर सतेंद्र की जगह में राशन वितरण करता है। सतेंद्र उनसे रंजिश मानता है। इससे सतेंद्र ने उनका राशन कार्ड कटवा दिया। गुरुवार सुबह जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने कोटेदार से इसकी शिकायत की। इस पर सतेंद्र ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर अपने परिवार के साथ उसने उनके घर पर हमला बोल दिया। मारपीट की, फायरिंग और पथराव कर दिया। उनके घर में आग भी लगा दी। उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए। वहीं सतेंद्र के भाई हरद्वारी का आरोप है कि उसका भाई खेत से लौट रहा था। उसी समय महेंद्र पक्ष का मुकेश रास्ते में मिल गया। उन्होंने इतना पूछ लिया कि पैर में चोट कैसे लगी। बस इसी पर उनके साथ गाली गलौज की। पथराव कर दिया, ट्रैक्टर तोड़ डाला। उनके पक्ष की दो महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में फायरिंग और पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महेंद्र और हरद्वारी को हिरासत में ले लिया। महेंद्र के पास से तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस दोनों को जेल भेज दिया है। उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मरुआ के दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। महेंद्र ने केस बनाने के लिए अपने घर में स्वयं आग लगाई थी। उससे तमंचा भी बरामद हुआ है। इससे दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बाकी मामले की जांच की जा रही है। -ललित भाटी, एसओ मूसाझाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें