फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पटाखे की चिंगारी से लगी आग, जला घरेलू सामान

विज्ञापन
आग से जला घर का सामान। संवाद
विज्ञापन
सहसवान। अचानक लगी आग से नकदी, अनाज, घरेलू सामान समेत लाखों रुपये का सामान जल गया। हादसा तहसील क्षेत्र के गांव बाजपुर में सोमवार रात करीब नौ बजे हुआ।
विज्ञापन

गांव निवासी नरेश कश्यप के घर में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने के प्रयास किए। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक घर में रखे 65 हजार रुपये, एक ट्रॉली मक्का और अन्य घरेलू सामान जल गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि आतिशबाजी जलाने के दौरान कहीं से उठी चिंगारी छप्पर पर आ गिरी। इससे आग लग गई। तहसील प्रशासन ने गांव पहुंचकर आग से हुई क्षति का आंकलन किया। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि उनके दो बेटे बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। दीपावली के मौके पर उन्होंने जो नकदी घर भेजी थी, वह भी इस अग्निकांड में जल गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें