फोटो स्टेट की दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान कस्बे में रविवार रात तहसील रोड पर स्थित एक फोटोस्टेट की दुकान में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा तो दुकान मालिक को सूचना दी गई। तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल करके बुलाया गया।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक अंकित माहेश्वरी के अनुसार उसका करीब 35 से 40 लाख का नुकसान हुआ है। दुकान में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।