फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादरचौक इलाके के आठ घरों में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
आग से जला सामान - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम नब्बी नगला में बुधवार अपरान्ह आग लगने से आठ घरों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लोगों ने सबसे पहले महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। तब तक आग की लपटों ने आस पड़ोस के आठ घरों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ये हादसा बुधवार अपरान्ह करीब तीन बजे हुआ। उस समय ग्राम नब्बी नगला निवासी अज्जे पुत्र निजामुद्दीन के घर में खाना बन रहा था। तभी अचानक चूल्हे से उड़ी चिंगारी उनके घर पर पड़े छप्पर पर जा गिरी। उस समय तेज हवा चल रही थी। इससे आग लगने में वक्त नहीं लगा। कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरे घर का घेर लिया। इससे घर की महिलाएं और बच्चे निकलकर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों के मुताबिक हवा काफी तेज चल रही थी। लोग कुछ समझ पाते और आग बुझाते उससे पहले आग की लपटों ने उनके पड़ोसी तय्युब, जाबिर पुत्र हसरत, तख्तियार पुत्र हौलू, मीर हसन और उसके भाई कलाम, चंचल और उसके भाई हामिद पुत्रगण मुनब्बर के घर तक पहुंच गई। जितनी तेजी से आग फैल रही थी। उस दौरान लोग महिलाओं, बच्चों और जानवरों को निकालने में कामयाब रहे। बाकी आग से इन घरों में रखा अनाज, कपड़े, वर्तन, चारपाई, रजाई गद्दे समेत कुछ नकदी जल गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया था लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच पाई। इससे पहले लोगों ने ट्यूबवेल चलाकर जैसे-तैसे आग पर काबू पा लिया। इसकी सूचना पर राजस्व विभाग की टीम पहुंच गई। सभी लोगों के घरों में करीब चार लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें