उसावां। घर में पड़े छप्पर में अचानक आग लग गई , जिसकी चपेट में आने से दंपती व उसकी सात वर्षीय पुत्री झुलस गई। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से झुलसे तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। शनिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत वीरमपुर भदेली के मझरा वीरमपुर में रमेश सक्सेना की झोंपड़ी में अचानक आग लग गई। जब तक लोग समझ पाते तब तक पड़ोसी बड़ेलला की झोंपड़ी को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर गांव पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से सत्यवती (30) पत्नी रमेश सक्सेना, रजनी (7) पुत्री रमेश तथा स्वयं रमेश पुत्र राजाराम आंशिक रूप से झुलस गए, जिन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। आग से झोंपड़ियों में रखा हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। राजस्व निरीक्षक सुखबीर सिंह ने हल्का लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन किया ।