सिलिंडर फटने पर उखड़ी टाइल्स और घर में बिखरा पड़ा सामान। सवांद
इस्लामनगर। मोहल्ला मटिया में शुक्रवार देर रात पुष्पा देवी का बेटा चिराग रसोई में सिलिंडर बदल रहा था। इसी दौरान सिलिंडर लीक होने से उसमें आग लग गई। आग लगते ही परिजन घर से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में रिसाव के बाद सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि रसोई में रखा पूरा सामान उलट-पलट हो गया। धमाके से रसोई की टाइलें भी उखड़ गईं। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। परिजनों के समय रहते बाहर निकल जाने से बड़ा नुकसान टल गया। घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। संवाद