फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फर्नीचर की दो दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
सहसवान में फर्नीचर की दुकान में जला पड़ा सामान और निकलता धुआं। संवाद
विज्ञापन
- प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के नजदीक हैं दोनों दुकानें, संदिग्ध हालात में लगी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहसवान। नगर में प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के नजदीक रविवार रात अचानक फर्नीचर की दो दुकानों में आग लग गई, जिससे दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी चंद्रपाल और सूरजपाल की प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के नजदीक दो दुकानें हैं। उनके मुताबिक रविवार शाम करीब छह बजे वे अपनी दुकानें बंद करके घर चले गए। देर रात पड़ोसियों ने दुकानों से आग की लपटें निकलती देखीं तो उन्हें सूचना दी, जिससे वह रात में ही मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर फायर ब्रिगेड आ गई और बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दोनों दुकानदारों ने बताया कि दुकान में काफी सामान रखा था जो जलकर राख हो गया। फिलहाल उन्होंने हादसे के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें