चेतन नगला में घर से उठतीं आग की लपटें। संवाद
म्याऊं। उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिजोला के गांव चेतन नगला में ओमकार पुत्र गंगासहाय घर में बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे आग लग गई। ओमकार का संयुक्त परिवार एक ही स्थान पर रहता है। वह चार भाई हैं, एक की ही शादी हुई है। उसके छह बच्चे हैं। गनीमत रही घटना के समय सभी बाहर थे। वरना, बड़ी अनहोनी हो सकती थी। ओमकार ने बताया कि आग लगने से घरेलू सामान और रखे गए पांच क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि छोटे बच्चे वहां खेल रहे थे। उनकी शरारत से आग लगने की संभावना है। घर जल जाने से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।