फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्टेट बैंक के एटीएम कक्ष में लगी आग, अफरा-तफरी

Wed, 02 Oct 2024 04:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
स्टेट बैंक के बाहर एटीएम कक्ष में आग की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी व मौजूद बैंक अधिकारी व दमक
विज्ञापन
बदायूं। परशुराम चौक से लोटनपुरा जाने वाली सड़क किनारे स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में मंगलवार सुबह 10 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठता देख गार्ड ने बैंक मैनेजर को सूचना दी। बैंक में लगे अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया गया। 0
विज्ञापन



लोटनपुरा मोहल्ले में बैंक से सटा हुआ एटीएम लगा है। एटीएम में करीब दो लाख रुपये थे। सुबह 10 बजे बैंक खुलने के बाद कर्मचारी आकर बैठे ही थे कि एकाएक पड़ोस में लगे एटीएम से तेज धमाके के आवाज आई। इसके बाद आग लग गई। गार्ड ने शोर मचाया तो बैंक के अधिकारी बाहर आए।
उन्होंने तत्काल दमकल विभाग के कर्मचारियों को बुलाया। कर्मचारियों ने बैंक में रखे अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया। बैंक मैनेजर पीपी सिन्हा ने बताया कि आग एटीएम में नहीं लगी। उसके पास रखे बॉक्स में शार्ट सर्किट हो गया था। एटीएम तक आग नहीं पहुंची थी।इधर, सूचना पर कोतवाली पुलिस भी आ गई। वहीं, बैंक मैनेजर ने टेक्नीशियन टीम को इसकी सूचना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें