दुकान में लगी आग से उठता धुआं। संवाद
दबतोरी। आसफपुर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम परसिया स्थित सरस हाट में बनी दुकान में आग गई। आग लग जाने से उपले, तेल, बेसन और लकड़ी आदि अन्य सामान जल गया। इसकी कीमत 10 हजार रुपये आंकी गई है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। रविवार की रात गांव परसिया के सरस हाट स्थित प्रेम मौर्य की 20 नंबर की दुकान में आग लग गई। आग लगने के बाद लपटें और धुआं देख लोग एकत्र हो गए। सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया। तब तक दुकान में रखे उपले, तेल, बेसन और लकड़ी आदि जलकर खाक हो गया।