फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ अस्पताल, एक स्कूल चेक किया, दो को नोटिस

विज्ञापन
डीपीएस पब्लिक स्कूल में निरीक्षण करते एसआई। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। प्रदेश सरकार के आदेश पर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने दूसरे दिन निजी अस्पतालों और स्कूलों में चेकिंग की। इस दौरान सभी के पास फायर सिलिंडर व पुराने प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र तो मिले लेकिन एनओसी नहीं मिली। इसमें दो अस्पतालों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को अग्निशमन विभाग के एसआई एनएल मिश्रा और ओमप्रकाश शर्मा ने सबसे पहले आवास विकास के डीपीएस पब्लिक स्कूल में जाकर आग बुझाने के साधन चेक किए। यहां पर्याप्त साधन पाए गए। इसके बाद उन्होंने सिटी हॉस्पिटल, इंदिरा चौक पर गुप्ता मैटरनिटी एंड नर्सिंग होम, आनंद नर्सिंग होम, लालपुल रोड पर प्रेमलोक हॉस्पिटल, मीरा सराय में लोटस हॉस्पिटल, अल्फारिया हॉस्पिटल, नाहरखां सराय में समिता हॉस्पिटल और टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक डॉ. शारिक जनाब खां के अस्पताल में आग बुझाने के साधन चेक किए गए। सभी जगह फायर सिलिंडर मौजूद मिले सभी निजी अस्पतालों में आग बुझाने के पुराने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र पाए गए लेकिन उनके पास एनओसी नहीं मिली है। बताते हैं कि इनमें दो अस्पतालों को नोटिस दिया गया है। इससे पहले मंगलवार को तीन होटल मालिकों को नोटिस दिया जा चुका है। बृहस्पतिवार को भी जिले में आग बुझाने के साधन चेक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें