फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्कूल बस-वैन के बीच टक्कर की एफआईआर दर्ज, बस चालक गिरफ्तार

Wed, 01 Nov 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव असधरमई और गौंतरा के बीच हुए स्कूल बस और वैन के बीच हुई टक्कर के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतक छात्र अमित के पिता मोरपाल ने बस चालक को दोषी ठहराया है। उनका कहना है कि स्कूल बस की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, इससे यह हादसा हो गया और वैन चालक व चार बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार दोपहर बाद उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ग्योति निवासी मोरपाल का कहना है कि उनका बेटा अमित (12) उसावां क्षेत्र के गौंतरा में एसआरपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। वह रोजाना वैन से स्कूल आता जाता था। वैन को लभारी निवासी ओमेंद्र चलाता था। वैन में ग्योति और लभारी समेत आसपास के गांव नवीगंज, गूराबरेला, नगरिया, बघौरा आदि के बच्चे स्कूल आते-जाते थे।
सोमवार सुबह म्याऊं-हजरतपुर रोड पर असधरमई और गौंतरा के बीच वैन को सत्यदेव विद्यापीठ इंटर काॅलेज की बस ने टक्कर मार दी, इसमें उनके बेटे अमित, चालक ओमेंद्र, उसके बेटे हर्षित, खुशी और कौशल्या की मौत हो गई थी। उन्होंने स्कूल बस के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद थाना पुलिस ने चालक कुंवरसेन को गिरफ्तार कर लिया। एसओ मानबहादुर सिंह ने बताया कि बस चालक कुंवरसेन उसहैत थाना क्षेत्र के गांव माधुरी नगला का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें