फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इस्लामनगर थाने के इंस्पेक्टर और दरोगा समेत आठ के खिलाफ एफआईआर के आदेश, यह है मामला

Sat, 06 Jul 2024 03:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदायूं में दस्यु प्रभावित क्षेत्र डकैती कोर्ट ने इस्लामनगर थाने के इंस्पेक्टर और दरोगा समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने उघैती थाना पुलिस को यह आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


रुदायन कस्बा निवासी मुकेश कुमार उपाध्याय के मुताबिक कस्बे के सचिन पुत्र रजनेश शर्मा पुलिस से सांठगांठ करके शराब और रसोई गैस की कालाबाजारी करते हैं। 17 फरवरी को आरोपी उनकी खाद एवं बीज की दुकान में घुस आए थे और शराब पीने को रुपये मांग रहे थे। 

जब उन्होंने रुपये नहीं दिए तो मोबाइल और गुल्लक में पड़े तीन हजार रुपये लूटकर ले गए। इसका विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने इस संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने केवल मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर उनसे जबरन हस्ताक्षर करा लिए। अधिकारियों से इसकी शिकायत की तो पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस्लामनगर थाना क्षेत्र की सीमा गंदरोली के नजदीक इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, दरोगा जगमेंद्र सिंह, उसके विपक्षी रजनेश, अवनेश, अखलेश, राजेंद्र, सचिन और नितिन आदि ने घेर कर मारपीट की और उसकी जेब में रखे रुपये लूट लिए। पुलिस ने इसकी भी रिपोर्ट नहीं लिखी। बदले की भावना से पुलिस गलत आख्या भेजती रही। 24 जून को उन्होंने न्यायालय की शरण। इसमें न्यायालय ने उघैती पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें