उझानी। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। विवाहिता ने पति समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बे के मोहल्ला पठान टोला निवासी महजबीन की शादी मोहल्ले के ही शादाब के साथ हुई थी। शादी के बाद पति समेत उसके परिवार के लोग दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि बाइक और रुपये नहीं मिलने के बाद तीन महीना पहले महजबीन को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। उसी समय से मायके में रहने को मजबूर महजबीन ने रिश्तेदारों की मौजूदगी में पति को समझाने की कोशिश भी की। उन्होंने दो दिन पहले कोतवाली आकर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शादाब, नवाब अली, शमीम, चांदनी, गुलफिशा, अरशद, कौशर और अफरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद