फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में घुसकर मारपीट, पूर्व प्रधान समेत तीन पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव मोंगर के एक व्यक्ति ने पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम मोंगर निवासी रूपेंद्र सिंह का कहना है उनकी भतीजी स्वाति पुत्री जुगेंद्र सिंह अपने खेत पर कूड़ा डालने जा रही थी। उसी दौरान गांव विकास ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। स्वाति ने घर आकर अपने परिवार वालों को इसके बारे में बताया, तो रूपेंद्र सिंह ने विकास की शिकायत उसके परिजनों से की। इससे पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह, विकास और उसके भाई अखिलेश ने घर में घुसकर स्वाति, आदित्य और रूपेंद्र सिंह के साथ मारपीट कर दी।
शोर शराबा सुनकर आसपास के कई लोग आ गए तो पूर्व प्रधान अपने साथियों साथ जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट के आरोप में तहरीर मिली थी, जिससे तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को तलाश कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें