उझानी। नगर पालिका परिषद के ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने पालिका के चौकीदार नफीस अहमद के खिलाफ फर्जी मार्कशीट के आधार पर प्रमोशन का लाभ लेने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि नफीस अहमद ने एटा जिले के गयानंद इंटर कॉलेज से वर्ष 2011 में इंटर उत्तीर्ण की मार्कशीट प्रस्तुत कर पिछले साल ही प्रमोशन का लाभ लिया था। तब से वह पालिका में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। सिपट्टर सिंह सोलंकी ने इसकी शिकायत की, तब इस मामले की जांच कराई गई। जिसमें मार्कशीट फर्जी निकली। इसके बाद नफीस को चौकी के मूल पद पर भेज दिया गया। विभागीय स्तर की जांच के बाद पुलिस ने ईओ की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद