बदायूं। सालारपुर के ग्राम सिलहरी के बालिका विद्यालय में बच्चों को फिंगर अबेकस के माध्यम से जोड़ने और घटाने की प्रक्रिया सिखाई गई। इस अभ्यास से बच्चों में मानसिक गणना की क्षमता का विकास होगा। इससे वह तेज और सटीक गणना करने में सक्षम होंगे। अबेकस विधि से बच्चों ने गणित को खेल-खेल में समझा और सीखने में अत्यंत रुचि दिखाई। इस मौके पर होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की डायरेक्टर कृष्णा सिंह , दीक्षा सिंह, स्वीटी सिंह व कुसुम लता आदि मौजूद रहे। संवाद