सहसवान। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान 1500 रुपये जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई की भनक लगने पर कई व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। प्रभारी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां ने कहा- सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बाद भी व्यापारी नहीं मान रहे। इस दौरान पालिका टीम के साथ शकील अहमद, सफाई नायक शिवा, सफाई कर्मचारी आदि मौजूद रहे। संवाद