फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दबथरा के ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विकास कार्याें में घपलेबाजी की शिकायत पर दबथरा गांव के प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए हैं। दो सदस्यीय टीम को जांच सौंपी गई है। टीम एक माह के अंदर अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी।
विज्ञापन

ब्लॉक आसफपुर के गांव दबथरा निवासी दिनेश यादव ने डीएम से गांव में विकास कार्यों में घपले की शिकायत की थी। इस पर डीएम ने कृषि उपनिदेशक और डीआरडीए के एई से जांच कराई। प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने पर प्रधान और सचिव को नोटिस देकर जवाब मांगा गया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रधान हरीराम के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया गए।
साथ ही दो सदस्यीय जांच टीम गठित की है, जो इस हर पहलू की जांच करेगी। जांच टीम में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रवि कुमार और जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन कुमार को शामिल किया गया है। टीम एक माह में जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये टीम कराएगी विकास कार्य
प्रधान के अधिकार सीज होने के बाद गांव विकास कार्य कराने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। इसमें ग्राम पंचायत दबथरा के सदस्य दिनेश चंद को अध्यक्ष और सूरजपाल व हरनाम को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें