फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से चल रहा था फिलिंग स्टेशन, नहीं मिला कोई अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। टिकाई पुख्ता में पूर्ति विभाग की कार्रवाई में पकड़ा गया फिलिंग स्टेशन अवैध रूप से संचालित था। यहां से टीम को 1560 लीटर डीजल और 506 लीटर पेट्रोल मिला। अवैध रूप से पंप चलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक उसावां क्षेत्र के उसहैत-कादरचौक रोड पर टिकाई पुख्ता के पास में एक खेत में पंप लगाकर डीजल व पेट्रोल की ब्रिकी की जा रही थी। यह श्री बालाजी फिलिंग स्टेशन के नाम से संचालित था। डीएसओ के निर्देश पर टीम ने मौके पर छापा मारा था। उस दौरान फिलिंग स्टेशन पर मौजूद लोग कोई अभिलेख नहीं दिखा सके।
टीम को वहां पर दो पंप मशीनें मिली थी, जिसमें एक खराब थी। वहां से मिले डीजल व पेट्रोल की शुक्रवार को माप कराने के बाद यहां से 1560 लीटर डीजल और 506 लीटर पेट्रोल मिला। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस पंप को चलाने वाले दो भागीदारों समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

दो साल से संचालित था ये पंप
टिकाई पुख्ता के पास खेत में करीब दो साल से पंप संचालित था। विभाग के अनुसार यहां मशीनें लगाकर नीचे टैंक बनवा दिया गया था। इसमें तेल भरकर बिक्री की जा रही थी। आरोपी मशीन को एटा से लेकर आए थे। दोनों आरोपियों में एक एटा के मिरहची का तथा दूसरा पटियाली का बताया जा रहा है।
यह फिलिंग स्टेशन अवैध रूप से संचालित था। यहां पर पेट्रोल व डीजल मिला। उसको उसहैत के एक फिलिंग स्टेशन की सुपुर्दगी में दे दिया है। अवैध रूप से पंप चलाने वाले दो भागीदार समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। - रमन मिश्रा, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें