रामबिहार कालोनी पिछले दो दिन की बारिश के कहर से मुसीबत का पर्याय बन गई। तमाम घरों से लोगों ने पानी निकाल कर भोजन आदि की व्यवस्था की। सीलन और नमी के कारण कालोनी में अजीब गंध बसी रही। यहां धूप निकलने के बाद बीमारियां फैलने का अंदेशा बढ़ गया है। नई कालोनी में न ठीक रास्ते हैं और न नालियां। पानी का निकास न होने के कारण जगह-जगह तालाब से बन गए हैं। यहां संक्र ामक रोग फैलने का खतरा पैदा हो गया है। कालोनी के राजपाल, मटरू, महीपाल, जेनेंद्र सक्सेना, विनोद गुप्ता मुकेश आदि ने पालिका प्रशासन से मांग की है कि जलभराव से उन्हें मुक्ति दिलाई जाए।