बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव अगोल में चार दिन पहले बच्चों के झगड़े में एक पक्ष ने घर में घुसकर तीन लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित इसकी शिकायत एसएसपी से की है। गांव निवासी सग्गन ने एसएसपी को बताया कि उनके बेटे सारिक का गांव के ही सुंदर लाल से विवाद हो गया था। इस पर सुंदर लाल ने अपने परिजनों के साथ घर में घुसकर गालीगलौज की। विरोध करने पर सग्गन व सारिक समेत तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सग्गन ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद