फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कांवड़ियों का डीजे देखने जुटे युवकों में मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। दो दिन पहले आपस में कहासुनी के बाद शनिवार रात कांवड़ियों का डीजे देखने के लिए कछला चौराहे के पास युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के किशोर समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना रात करीब एक बजे की है। कछला के वार्ड नंबर- आठ निवासी अवनीश और पोशाकी लाल के बीच दो दिन पहले कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रात में दोनों पक्ष के युवक कांवड़ियों के डीजे देखने के लिए चौराहे के पास पहुंचे तो एक-दूसरे को देख वह भड़क गए। बताते हैं कि दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
मारपीट में अवनीश (28) पुत्र नरेश तो दूसरे पक्ष से आकाश (16), वीरेंद्र (18), विकास (15) पुत्र पोशाकी और करन (17) पुत्र वीरपाल घायल हो गए। सूचना के बाद कछला चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह सिरोही भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पांचों घायलों का रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल कराया।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार ने बताया कि अवनीश, आकाश और विकास के चोट अधिक लगी है। दोनों पक्ष की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। इसके अलावा अल्लापुर चमारी गांव में कहासुनी के विवाद में शनिवार देर शाम मारपीट के दौरान थान सिंह (30) पुत्र लालाराम और नीलम (15) पुत्री कलक्टर सिंह घायल हो गईं। दोनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें