कादरचौक। बुखार से नौ साल की बच्ची इलमा की शनिवार को इलाज के दौरान बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई। बच्ची को कई दिन से बुखार आ रहा था।
कादरचौक की मोहम्मदगंज चौकी के गांव बेहटा निवासी लालू खां की नौ साल की बेटी इलमा का परिवारवाले स्थानीय स्तर पर ही इलाज करा रहे थे। यहां फायदा न होने पर इलमा को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन से बरेली में ही इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान शनिवार को इलमा की मौत हो गई। गांव वालों का कहना है कि मोहम्मदगंज और बेहटा गांव में अब भी बुखार का प्रकोप बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां स्वास्थ्य कैंप का आयोजन नहीं किया जा रहा। मामूली बीमार होने पर भी गांवों के लोगों को बदायूं और ककराला की दौड़ लगानी पड़ रही है। संवाद