बिनावर। कस्बे में सोमवार सुबह सड़क किनारे भ्रूण पड़ा मिला। कुत्ते उसे नोच रहे थे। लोगों ने कुत्तों को भगाकर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने भ्रूण दफन करा दिया। सोमवार सुबह करीब छह बजे कुछ लोग जब गली नंबर चार से गुजर रहे थे तो उन्होंने वहां भ्रूण पड़ा देखा। कुत्ते उसे नोच रहे थे। लोगों का कहना है कि भ्रूण रात के समय यहां लाकर डाला गया होगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद