फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा  के खिलाफ जगाई अलख

Wed, 09 Mar 2016 11:55 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एनएसएस स्वयंसेवकों के शिविर का हुआ समापन 
राजकीय पॉलीटेक्निक की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा लगाए गए एनएसएस शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर के समापन दिवस पर दहेज प्रथा, बाल मजदूरी और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों की खिलाफ अलख जलाई। साथ ही स्वयंसेवकों ने देशहित में कार्य करने की शपथ दिलाई। शिविर में कॉलेज के प्रधानाचार्य ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी हुए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। 
विज्ञापन

इससे पहले प्रधानाचार्य ने छात्रों को राष्ट्रहित और समाज हित में कार्य करते रहने का संदेश दिया। कहा कि शिविरों के माध्यम से वे लोग ग्रामीणों की सहायता कर सकते हैं। इस मौके पर विभागाध्यक्ष एसके आजाद, एसपी पाल, विशंभर दयाल, कार्यक्रम अधिकारी अभनिव जैन, हिमांशु राठौर, विकास चौरसिया, अब्दुल कलाम, शशांक, नीरज, अतुल, प्रभात, स्मृति, मोहिनी, अर्चना, रितु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें