जरीफनगर। खाद विक्रेता ने किसान नेता को धमकाया। इसका ऑडियो सोशल वायरल पर हो रहा है। अब किसान नेता पुष्पेंद्र यादव ने जरीफनगर थाने में तहरीर दी है।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सालावतपुर मझरा भोयस निवासी पुष्पेंद्र यादव भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिलाध्यक्ष हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने उस्मानपुर के एक दुकानदार पर यूरिया ओवररेट बेचने का आरोप लगाते हुए जिला कृषि अधिकारी से शिकायत की थी। जिला कृषि अधिकारी ने जांच कराई गई। उसके बाद हरिशंकर गुप्ता पर कार्रवाई कार्रवाई की गयी। अब दूसरे दुकानदार ने किसान नेता को फोन कर धमकी दी है। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें दुकानदार कहता सुनाई पड़ रहा है कि उसके लठ्ठ में धुआं निकलता है। लाठी से लेकर गोली तक बहुत कुछ कहा। अब पीड़ित किसान नेता ने पुलिस को तहरीर दी है।