फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खाद लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों ने जाम की पंखा रोड

विज्ञापन
उझानी में पंखा रोड पर खड़ीं खाद लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां। संवाद
विज्ञापन
उझानी। रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट पर रविवार सुबह मालगाड़ी अनलोड होने के बाद गोदामों की ओर से निकली खाद लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण पंखा रोड पर जाम लग गया। सुबह करीब छह बजे से 11 बजे तक आवागमन प्रभावित रहा। ई- रिक्शा और अन्य छोटे वाहनों को दूसरे रास्ते से निकालना पड़ा।
विज्ञापन

मालगाड़ी से अनलोड खाद खाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों के जरिये सुबह से ही अपने गंतव्य को भेजनी शुरू कर की गई। अधिकतर वाहन स्टेशन रोड के रास्ते हाईवे की ओर होते हुए निकल गए। रामलीला मैदान के पास निजी गोदाम में जाने के लिए ट्रैक्टर- ट्रॉलियों ने पंखा रोड की ओर रुख किया तो यहां जाम लग गया।
गोदाम में अनलोडिंग में देरी की वजह से कई ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को सड़क पर ही रोक लिया गया। राहगीरों में बाइक सवार सुरेंद्र ने बताया कि पंखा रोड पर एक तरफ नाला निर्माण का कार्य चलने से मलबा पड़ा है तो दूसरी ओर पूरे दिन सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। कार और ई- रिक्शा पुरानी अनाज मंडी मोड़ से होकर स्टेशन रोड पर पहुंचे। अढौली फाटक तक पहुंचने के लिए उन्हें आधा किलोमीटर तक दूरी भी अधिक तय करनी पड़ी। बता दें कि कादरचौक की ओर से आने वाले छोटे वाहन पंखा रोड से मेन मार्केट की तरफ आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें