फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला सफाई कर्मचारी ने प्रधान पति पर कराई छेड़छाड़ की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
- सफाई कर्मचारी ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं। एक महिला सफाई कर्मचारी ने वजीरगंज इलाके के प्रधान पति के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।
वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में तैनात महिला सफाई कर्मचारी का कहना है कि उसकी तैनाती सामुदायिक शौचालय पर है। ग्राम प्रधान का पति चोब सिंह उस पर बुरी नियत रखता है। वह कई बार उससे आपत्तिजनक हरकतें कर चुका है। उस से अनैतिक संबंध बनाने की कोशिश करता है। वह कई बार इस संबंध में पुलिस से शिकायत कर चुकी थी लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। थक हार कर उसने प्रधान पति के खिलाफ न्यायालय में 156 (3) के तहत परिवाद दायर कराया। अब थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला सफाई कर्मचारी में प्रधान पति पर तेजाब डालने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें