फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बारिश से तार में फाल्ट, पांच गांव की विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। विद्युत उपकेंद्र नवादा क्षेत्र के आमगांव फीडर की लाइन में अचानक फाल्ट हो जाने से पांच गांव की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बारिश के दौरान रेलवे लाइन अंडरपास बसंतनगर के नीचे से जाने वाली केबल में फाल्ट आ गया। इससे आमगांव, सोवरनपुर, खुनक, बसंतनगर, लखनपुर की आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक फाल्ट ठीक न होने से उपभोक्ता परेशान हो गए। बिजली से संचालित उपकरण बंद रहे। लोगों को अपने मोबाइल गांवों में लगे सोलर पैनल धारकों के घर 50-50 रुपये देकर चार्ज कराया। गांव के जय देव, गिरीश, आदेश आदि ने बताया कि गांव में घर-घर सबमर्सिबल लगे हैं। बिजली न आने से पानी का संकट हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें