फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिता-पुत्र ने हरियाणा की कंपनी के 12 लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी की जमीन खरीदने के नाम पर दूसरे खाते में ट्रांसफर कराई रकम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र में एक हरियाणा की कंपनी के 12 लाख रुपये हड़प लिए गए। कंपनी के कर्मचारी ने पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि पिता-पुत्र ने जमीन खरीदने के नाम पर धोखा किया। उन्होंने खेत का बैनामा तो करा लिया लेकिन कंपनी के खाते में रकम नहीं भेजी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गुरुग्राम (हरियाणा) के यूनीटेक साइबर पार्क स्थित तालेतुलाई सोलर प्रोजेक्ट फाइव प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी हिमांशु कौशिक के मुताबिक बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में कंपनी की जमीन पड़ी थी। गांव के अजय कुमार और उसके पिता मुन्ना लाल से 12,20,420 रुपये में जमीन का सौदा हुआ था।
विज्ञापन

पिता-पुत्र ने यह रकम लिखकर बैनामा कराने के दौरान चेक लगाया लेकिन उसी दौरान उन्होंने चेक वापस ले लिया। उन्होंने बताया कि वह दूसरे बैंक का चेक काटकर दे रहे हैं। वह उससे भुगतान करा देंगे लेकिन दोनों पिता-पुत्र ने पूरी रकम किसी और खाते में ट्रांसफर करा दी। रुपये कंपनी के खाते में नहीं आए।
विज्ञापन

कंपनी के कर्मचारी ने कई बार रुपये मांगे लेकिन उन्होंने नहीं दिए। इस संबंध में हिमांशु कौशिक ने थाने जाकर पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें