फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिता ने दी दुधमुंही बेटी को तालाब में फेंकने वाली महिला के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस एफआईआर दर्ज करके करेगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अलापुर। अपनी मासूम बेटी को तालाब में फेंकने वाली महिला के खिलाफ उसके पिता ने ही बृहस्पतिवार रात थाने में तहरीर दी। थाना पुलिस महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
थाना क्षेत्र के गांव कुंडेली निवासी विनोद कुमार की पत्नी प्रियंका भारती छह फरवरी को अपने मायके गांव जगत आई थी। विनोद का कहना है कि जब वह 17 फरवरी को उसे बुलाने जगत पहुंचे तो 20 दिन की बेटी प्रिया वहां नहीं दिखी। उसने सब लोगों से इसके बारे में पूछा, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद 18 फरवरी को उसने थाने में शिकायत की। 20 फरवरी को बेटी का शव तालाब में उतराता मिला था।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला था कि बच्ची को उसकी मां प्रियंका ने ही तालाब में फेंका था। इससे उसकी मौत हो गई थी। पहले कोई तहरीर देने को तैयार नहीं था। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे प्रियंका के पिता श्रीपाल थाने पहुंचे और उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें