उझानी। खेत पर कहासुनी के विवाद में चाचा-भतीजे के साथ मारपीट कर दी गई। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मारपीट का मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पलिया पुख्ता का है। गांव के अंकित तोमर तीन दिन पहले खेत पर गए थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद संजीव और उसके बेटों ने अंकित को गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर अंकित की पिटाई कर दी। अंकित को बचाने के लिए उनके चाचा नरेंद्र मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी पीट दिया गया। प्राथमिक उपचार कराके कोतवाली पहुंचे अंकित ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद