बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव हरनाम नगला में बुधवार को एक राजमिस्त्री द्वारा अपनी मजदूरी मांगने पर आक्रोशित पिता-पुत्र ने डंडे से पिटाई कर दी। वह घायल हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की है।
गांव हरनाम नगला निवासी गजराम पुत्र मुन्ना लाल राजमिस्त्री है। कुछ दिन पहले उसने गांव के आशीष कुमार के यहां काम किया था, जिसकी मजदूरी 3500 रुपये हुई थी। इसमें दो सौ रुपये उन्होंने दे दिए। शेष बचे 3300 रुपये मांंगने के लिए वह उनके घर गया तो आशीष और उनके पिता रिशीपाल ने गजराम के साथ गाली-गलौज शुरु कर दी। विरोध पर उन्होंने उसकी डंडे से पिटाई कर दी। गजराज घायल हो गया। इसके बाद पीड़ित ने थाना पुलिस को एक तहरीर दी है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। संवाद