फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान परेशान, फसलें उजाड़ रहे वनरोज

Fri, 05 Jun 2015 07:38 PM IST
Bisuli
विज्ञापन
विज्ञापन
वनरोज (नीलगाय) के आतंक से किसान परेशान हैं। मेंथा को छोड़कर हर फसल को नीलगाय नुकसान पहुंचा रहा हैं। वनरोज के कारण ही क्षेत्र से दलहन की फसल किसान ने करना ही बंद कर दी है। प्रकृति की मार झेल रहा किसान वनरोज के आतंक से भी परेशान चल रहा है। अरिल और सोत नदी के आसपास की फसलें इन्होंने चौपट कर दी है। इनका झुंड जिस खेत में से होकर गुजर जाता है, उस खेत की काफी फसल नष्ट हो जाती है। इसके साथ ही नीलगायों के कारण ही किसानों ने दलहन फसल को करना ही बंद कर दिया है। अरहर, मूंग और मसूर की फसल तो क्षेत्र से गायब ही हो गई है। करखेड़ी क्षेत्र में जरूर कुछ किसानों ने अरहर फसल को करना शुरू किया है। दो सालों से मटर के अच्छे दाम मिलने के कारण किसानों का रूख इस ओर हो गया है। मटर की सुरक्षा को किसान तारकसी का इंतजाम करते हैं। रात में एक-दो हथियारबंद लोगों को भी रखवाली पर रखना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें