फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद महापंचायत के लिए रवाना हुए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी रविवार को जिलाध्यक्ष भारत सिंह के नेतृत्व में फिरोजाबाद जिले के इमलिया में किसानों की महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए। जिलाध्यक्ष ने बताया किसानों की समस्याओं को लेकर वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में एक महापंचायत की जा रही है। इसमें प्रदेश भर के किसान एकत्र होंगे और अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखेंगे। पंचायत में किसानों के लिए बनाए तीन कानूनों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार कोई भी कानून किसान पर जबर्दस्ती नहीं थोप सकती है। किसान तब तक विरोध करता रहेगा जब तक सरकार उनको रद्द नहीं कर देती है। इस मौके पर सत्यपाल सिंह, राकेश कुमार सिंह समेत तमाम किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें