फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क किनारे फंदे से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर में शनिवार रात 44 वर्षीय किसान हरिओम ने फंदे से लटककर जान दे दी। किसान आर्थिक तंगी और अपनी पत्नी की बीमारी से परेशान था।
विज्ञापन

गांव भोजपुर निवासी हरिओम खेतीबाड़ी व मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार वालों के मुताबिक वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। वह अपनी पत्नी की बीमारी को लेकर काफी समय से परेशान थे। इस समय वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। शनिवार रात उनके पड़ोसी चंद्रपाल की बेटी की शादी थी, जिसमें उनका पूरा परिवार शामिल हुआ था। रात 11 बजे तक उन्होंने बरातियों का स्वागत किया। उन्हें खाना खिलाया और जयमाला के दौरान अपने फोटो भी खिंचवाए। रात तीन बजे तक उन्हें शादी समारोह के पांडाल में देखा गया था। इसके बाद वह चुपचाप वहां से चले गए।
रविवार सुबह ग्रामीण गांव के बाहर मंदिर के नजदीक से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने हरिओम का शव एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या की वजह पत्नी की बीमारी और आर्थिक तंगी बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें