फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने संभल नहीं जा पाए किसान

विज्ञापन
भाकियू के मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव एवं बिसौली तहसील अध्यक्ष मुकेश भदौरिया को प्रशासन ने किया नजर
विज्ञापन
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन देने संभल जा रहे बारह किसान नेताओं को वजीरगंज ब्लॉक के गांव बगरैन में रविवार रात ही पुलिस ने उनके घरों में नजरबंद कर दिया। सोमवार शाम इनकर नजरबंदी खत्म की गई।
विज्ञापन

न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून समेत अन्य मांगों को लेकर किसान आंदोलन चल रहा है। सोमवार को प्रधानमंत्री का संभल के कल्किधाम के शिलान्याय में शामिल हुए थे। भाकियू ने रविवार को ही संभल जाकर प्रधानमंत्री को मांगों के संबंध में ज्ञापन देने का ऐलान कर दिया। इसके बाद रविवार रात ही किसान नेताओं को हिरासत में लेते हुए नजरबअंद कर दिया गया। भाकियू टिकैत के मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, तहसील अध्यक्ष मुकेश भदौरिया के आवासों पर पुलिस तैनात रही।
बगरैन में युवा मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, मंडल सचिव पप्पू प्रधान, लल्ला सिंह चौहान, श्योराज सिंह, रामफूल यादव, सोपाली यादव, तहसील अध्यक्ष समेत धर्मपाल, डालचंद्र, सुगरपाल सिंह, प्रदीप चौहान, राजीव सिंह, संजीव दिवाकर को भी नजरबंद रख गया। भाकियू तहसील अध्यक्ष ने इसे सरकार की हिटलरशाही बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें