फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किसान ने लेखपाल को मारने के लिए निकाला जूता, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 15 Oct 2023 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। ठियाबंदी करने से मना करने पर एक किसान ने लेखपाल को मारने के लिए जूता निकाल लिया। इससे मामला गर्मा गया। लेखपाल ने किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बमुलीनगर निवासी रामदास दातागंज इलाके में लेखपाल हैं। उन्होंने दातागंज कस्बे में ही अपना कार्यालय बना रखा है। लेखपाल का कहना है कि 12 अक्तूबर को दातागंज कस्बा निवासी हरीश मैथिल उनके कार्यालय पर आए और धारा 24 के तहत ठियाबंदी कराने का दबाव बनाया, जबकि उनका गाटा बौथरिया परगना सलेमपुर में लगता है। नियमानुसार उस गाटे की ठियाबंदी नहीं हो सकती है, क्योंकि उस नंबर में आधे गांव की आबादी बसी है और कुछ नंबर पर खेती हो रही है।
लेखपाल के ठियाबंदी करने से मना करने पर किसान हरीश मैथिल ने उनके साथ गालीगलौज की और उन्हें मारने के लिए जूता निकाल लिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर चला गया। लेखपाल के अनुसार, किसान ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का काम किया है, जिस पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें