फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में किसान को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊ। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव बरारा में रविवार शाम 50 वर्षीय किसान सौदान सिंह को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। किसान के परिवार वालों के मुताबिक सौदान सिंह रविवार श्याम अपने खेत पर गए थे। उनका आरोप है कि तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी जो उनके सिर को छूती हुई निकल गई। किसान खेत से भाग कर गांव के नजदीक आ गया और परिवार वालों को सूचना दी। बाद में उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सौदान सिंह की कुछ लोगों से
विज्ञापन

दुश्मनी चल रही है। इसको लेकर वह कुछ लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। उनका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा उसके बाद मामले में कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें