फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुरानी रंजिश में खेत से लौट रहे किसान को गोली मारी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल कृष्ण पाल। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बरचऊ में शनिवार रात खेत से लौट रहे 50 वर्षीय किसान कृष्णपाल को पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने गोली मार दी, इससे वह घायल हो गए। परिवार वालों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

ग्राम बरचऊ निवासी कृष्णपाल का कहना है कि करीब एक माह पहले उसका गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। तब से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। शनिवार रात करीब आठ बजे कृष्णपाल अपनी मिर्च की फसल की रखवाली करके घर लौट रहे थे। आरोप है कि तभी चार लोग बाजरे के खेत से निकले और गोली मार दी। उनके सीने में छर्रे लगे हैं। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें