फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किसान हरीराम की 11 जून को की गई थी हत्या... पीटे जाने का वीडियो वायरल

Sat, 06 Jul 2024 06:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम द्वियोरी गांव में मामले की छानबीन करते एडीएम व एसपी सिटी। संवाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। ग्राम द्वियोरी में 11 जून को किसान हरीराम उर्फ हरी सिंह (50 वर्षीय) की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसमें ग्राम प्रधान समेत 10 लोग नामजद हैं और दो हत्यारोपी गिरफ्तार भी हो चुके हैं। अब इसमें 25 दिन बाद किसान को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। हत्यारोपियों ने किसान को बेरहमी से पीटा था। कोई फावड़ा मार रहा था तो कोई लाठी-डंडे चला रहा था। इस वीडियो के वायरल होने से पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई है। इसकी सूचना पर शुक्रवार को एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी और सीओ दातागंज भी गांव पहुंचे।
विज्ञापन

ग्राम द्वियोरी निवासी हरीराम उर्फ हरी सिंह का अपने गांव के राजपाल, महेश और वीरेश आदि से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हरीराम के परिवार वालों का कहना था कि आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे और इसमें ग्राम प्रधान इरेंद्र सिंह, उसका भाई अनुज प्रताप और पिता संतोष भी पूरा सहयोग कर रहे थे। इसी वजह से आरोपियों के हौसले बुलंद थे।
11 जून को हरीराम अपने खेत से चारा काटकर घर लौट रहे थे। उसी दौरान आरोपियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया था और उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी लाठी-डंडे, फावड़े से उन्हें पीट रहे थे। आरोपी उन्हें पीटते-पीटते अपने घर के दरवाजे पर खींच ले गए थे। वहां उनकी जमकर पिटाई लगाई थी। उन्हें बचाने के लिए बेटी मीरा और परिवार के अन्य लोग चीख रहे थे।
विज्ञापन

जब वह बेहोश हो गए थे तो आरोपियों ने उनके दोनों हाथों में तमंचा पकड़ाकर वीडियो बनाए थे और फोटो भी खींचे थे। बाद में उनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। इसमें किसान की बेटी मीरा ने ग्राम प्रधान इरेंद्र, अनुज प्रताप, संतोष, राजपाल, महेश, वीरेश, आशा, मुनेंद्र, रिंकू और विजयपाल उर्फ वीरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसमें महेश और विजयपाल उर्फ वीरेश जेल में हैं। हत्या के 25 दिन बाद किसान को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। शुक्रवार को एडीएम प्रशासन रेनू सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और सीओ दातागंज केके तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान के परिवार वालों से जानकारी की। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम द्वियोरी गांव में मामले की छानबीन करते एडीएम व एसपी सिटी। संवाद- फोटो : amar ujala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें