फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रामगंगा में डूबकर किसान की मौत

Mon, 10 Jun 2024 04:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र में किसान राजेश्वर उर्फ झब्बू (40) की रामगंगा में डूबकर मौत हो गई। वह शनिवार सुबह से गायब थे। रविवार सुबह उनका शव रामगंगा में मिला।
विज्ञापन

उसावां के गांव सेहा निवासी राजेश्वर उर्फ झब्बू खेतीबाड़ी करते थे। उनके परिवार वालों का कहना है कि राजेश्वर शनिवार सुबह बिना कुछ बताए घर से निकल आए थे। जब वह शनिवार शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों को उनकी चिंता हुई। इसके बाद उन लोगों खोजबीन शुरू कर दी गई। रातभर परिवार वाले उन्हें गांव और रिश्तेदारियों में तलाश करते रहे लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला।
रविवार सुबह करीब 10 बजे परिवार वाले उन्हें खोजते हुए रामगंगा के किनारे हजरतपुर पुल के नीचे पहुंच गए। वहां गंगा किनारे राजेश्वर के कपड़े रखे हुए थे। यह देखकर परिवार वालों ने थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिर गोताखोर लगाकर युवक की रामगंगा में तलाश शुरू करा दी गई। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे युवक का शव रामगंगा से बरामद हो गया। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि राजेश्वर कपड़े उतारकर गंगा में नहाने गए होंगे। इसी दौरान डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिवार वाले उसके शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें