दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र में खेत पर फसल की रखवाली करके घर वापस आ रहे किसान की किसी वाहन से टकराकर मौत हो गई।
गांव धोबखेड़ा निवासी कल्याण (52) शनिवार को खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। रात करीब दस बजे तक खेत से खाना खाने के लिए घर की ओर जा रहे थे। बदायूं-मेरठ हाईवे पर उस्मानपुर पुल के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें दहगवां सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दहगवां एसएचओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।