बदायूं के कादरचौक कस्बे में सोमवार शाम बंदरों के झुंड ने 52 वर्षीय किसान होरीलाल पर हमला बोलकर उसके शरीर पर कई जगह काट लिया। हमले से डरे किसान की छत से नीचे गिरकर मौत हो गई। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है। किसान का शव उनके घर पर रखा हुआ है।
कस्बा निवासी 52 वर्षीय होरीलाल खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक उसके दो बेटे हैं। दोनों बेटे इस समय दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। सोमवार शाम करीब पांच बजे होरीलाल घर पर मौजूद था। उसी दौरान अचानक बरसात शुरू हो गई। होरीलाल सुखाने के लिए छत पर डाले कपड़े उतारने के लिए चढ़े थे। उसी वक्त बंदरों के पूरे झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। जिसमें छत से नीचे गिरकर उनकी जान चली गई।