फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डंपर से कुचलकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात धर्मपुर विहारीपुर गांव के नजदीक डंपर से कुचलकर किसान छत्रपाल (60) की मौत हो गई। वह शुक्रवार रात पैदल अपने खेत पर फसल की रखवाली करने जा रहे थे। पुलिस ने डंपर और उसके चालक को पकड़ लिया है। किसान के बेटे ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम धर्मपुर विहारीपुर निवासी छत्रपाल खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब आठ बजे छत्रपाल पैदल अपने खेत पर रखवाली करने जा रहे थे। रात काफी घना कोहरा था। इस दौरान नजदीक तक का दिखाई नहीं दे रहा था। वह घर से निकलकर गांव के बाहर पहुंचे थे कि उसी समय तेजी से आए डंपर ने किसान को चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर गांव के तमाम लोग आ गए। कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने डंपर और उसके चालक को पकड़ लिया। किसान के बेटे हरज्ञान ने चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शनिवार को पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन

-
-
र से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, कोल्ड स्टोर मालिक घायल
ओरछी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में इस्लामनगर-आसफपुर रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार सवार कोल्ड स्टोर मालिक घायल हो गए। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह साहू खान कोल्ड स्टोरेज और आरसी फूड्स के मालिक मौसम गुप्ता अपनी कार से आसफपुर रोड पर स्थित आरसी फूड्स कंपनी जा रहे थे। उस वक्त काफी कोहरा था। वह ओरछी तिराहे के नजदीक पहुंचे थे कि तभी मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राॅली को लेकर चालक भाग गया। हादसे में मौसम गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर उनके परिवार वाले पहुंच गए। वह उन्हें चंदौसी ले गए, जहां से उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें