बच्चों ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर दिखाई प्रतिभा, मूंग दाल का चीला बनाया
तीन दिनी अग्रसेन जयंती महोत्सव में पहले दिन फैंसी ड्रेस, कुकिंग प्रतियोगिताएं हुईं
उझानी (बदायूं)। अग्रवाल सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार शाम से महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का धूमधाम से आगाज हुआ। पहले दिन सजातीय बच्चों ने फैंसी ड्रेस, मेहंदी सजाओ समेत कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने कुकिंग विद फायर के तहत मूंग की दाल का चीला भी बनाकर दिखाया।
महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला परिसर में कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू हुए। अग्रसेन महाराज के चित्र के समक्ष अतिथियों में अंजली अग्रवाल, अनुभा अग्रवाल और रेनू अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन किया। इसके बाद छोटे बच्चों की बॉल थ्रो प्रतियोगिता हुई। अवनीश गोयल और मंजू गोयल की ओर से प्रायोजित इस प्रतियोगिता में कृतिका, अनिका, अथर्व, आध्या और माधव आदि ने हिस्सा लिया। गोपाल तुलस्यान और नीरू तुलस्यान ने बॉल इन टब प्रतियोगिता कराई। इसमें ईषी, आन्या, शौर्य, राधिका और अनिका आदि शामिल हुए। अभिषेक बंसल और अलका बंसल की ओर से प्रायोजित कलश सजाओ प्रतियोगिता में मुस्कान गर्ग, नंदिनी सिंघल, नैनसी, सृष्टि, प्राची, शुभांगी अग्रवाल, सताक्षी अग्रवाल जुटीं। सराफ संजय मित्तल और सारिका मित्तल की देखरेख में हुई ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल बालक और बालिकाओं के प्रदर्शन को सराहा गया।
इसके अलावा वेस्ट मैटेरियल के तहत प्रतिभागियों में अनवी अग्रवाल और केशव गोयल ने थर्माकोल से लैंप बनाकर दिखाया। ड्राई फ्रूट से ज्वैलरी बनाने में ऋतु गोयल, मर्णिका सिंघल और प्रीती गर्ग को सराहा गया। देर रात तक चले महोत्सव में महिला समिति के कार्यक्रम भी खास रहे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अवनीश गोयल, महामंत्री प्रवीण कुमार मित्तल, अरुण अग्रवाल, प्रदीप गोयल, अमोल गोयल, राजीव मैंमिया, मनोज गोयल, अखिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।