फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाई वोल्टेज के बाद टूटकर गिरा पंखे का तार, करंट से युवक की मौत

Tue, 13 Aug 2024 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
प्रवेश का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
विज्ञापन
दातागंज। गांव भटौली में सोमवार सुबह करंट लगने से 35 वर्षीय किसान प्रवेश की मौत हो गई। तड़के करीब चार बजे हाई वोल्टेज आने से पंखा फुंक गया। प्रवेश पंखे को ठीक कर रहे थे तभी तार उनके ऊपर गिर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रवेश खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिजन ने बताया कि रविवार रात प्रवेश अपने कमरे में सो रहे थे। सोमवार तड़के करीब चार बजे अचानक बिजली के वोल्टेज बढ़ गए। इससे पंखा बंद हो गया और उसमें से धुआं निकलने लगा। वह पंखा ठीक ही कर रहे थे कि तभी उनके ऊपर तार गिर गया। इससे उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। प्रवेश के तीन बच्चे हैं। छह दिन पहले ही पत्नी लक्ष्मी ने एक बेटी को जन्म दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह अचानक पूरे गांव में हाई वोल्टेज आने से घरों में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण फुंक गए। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें